कहां हैं तीनों माफियाओं की बीवियां? : शाइस्ता, जैनब और आफशां बनीं यूपी पुलिस के लिए रहस्य 

UPT | कहां हैं तीनों माफियाओं की बीवियां?

Mar 30, 2024 18:30

हालांकि सवाल यह है की इनकी फरार बीवियां अभी तक रहस्य बनी हुई हैं। अतीक, अशरफ और मुख्तार अंसारी, यह वो तीन नाम हैं जिनके नाम की दहशत कभी पूर्वांचल समेत पूरे यूपी में थी।

Short Highlights
  • माफियाओं का परिवार भी आरोपों से घिरा हुआ है
  • मुख्तार की पत्नी अफशां!
  • कहां हैं शाइस्ता और जैनब?
Uttar Pradesh News : उत्तरप्रदेश में बीते साल अतीक अहमद और अशरफ अहमद की प्रयागराज में हत्या हुई थी। वहीं बीते गुरुवार बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि सवाल यह है की इनकी फरार बीवियां अभी तक रहस्य बनी हुई हैं। अतीक, अशरफ और मुख्तार अंसारी, यह वो तीन नाम हैं जिनके नाम की दहशत कभी पूर्वांचल समेत पूरे यूपी में थी। तीनों माफियाओं की मौत की कहानी में काफी समानता है। सबसे बड़ी बात यह है कि तीनों माफियाओं की मौत रमजान माह में ही हुई है। 

माफियाओं का परिवार भी आरोपों से घिरा हुआ है
 उमेश पाल हत्याकांड में रिमांड पर प्रयागराज पुलिस अतीक और उसके भाई अशरफ को इलाज के लिए अस्पताल लाई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गयी। तो दूसरी तरफ बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां रात 8.25 बजे डॉक्टर ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। अतीक, अशरफ और मुख्तार पर गंभीर आरोप थे। मुख्तार को हाल फ़िलहाल में ही एक मामले में सजा हुई थी। शायद ही कोई ऐसा महीना बीतता हो जब यह खबर न आए कि मुख्तार या उसके परिवार की कोई संपत्ति जब्त की गई है। इतना ही नहीं, क्राइम की दुनिया में यह लोग अकेले शामिल नहीं थे इन माफियाओं का परिवार भी आरोपों से घिरा हुआ है। बता दें इनकी पत्नियां, इनके बेटे और खानदान के अन्य लोगों पर भी कई मामले दर्ज हैं। इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्तार, अतीक और अशरफ, इन तीनों की पत्नियां फरार हैं। 

मुख्तार की पत्नी अफशां लापता!
मुख्तार के मौत के बाद सबके मन में एक ही सवाल था की मुख्तार की बीवी अंतिम दर्शन करने आएगी या नहीं। 2 साल से लापता अफशां पर 50 हजार रुपये इनाम भी रखा गया है। बीते साल अफशां पर रखे गए इनाम की राशि बढ़ा दी गई थी। अफशां-शाइस्ता यूपी पुलिस की मोस्ट-वांटेड महिला अपराधियों की लिस्ट में टॉप-3 में हैं। अब तक अफशां अंसारी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। मुख्तार की पत्नी अफशां पर 9 केस दर्ज हैं।


कहां हैं शाइस्ता और जैनब?
साल 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक और उसके भाई अशरफ दोनों की बीवियां शाइस्ता और जैनब फरार हैं। बीते दिनों प्रयागराज के कसारी मसारी में दोनों के मौजूदगी के दावे के बीच छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई की गई थी। लेकिन शाइस्ता और जैनब पुलिस को नहीं मिले। बात करें शाइस्ता और जैनब पर आरोपों की तो इन दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। शाइस्ता और जैनब को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। इसके अलावा शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है वहीं जैनब को भी इनामिया घोषित करने के लिए पुलिस की प्रक्रिया जारी है। 

शाइस्ता और जैनब की तलाश भी 1 साल में पूरी नहीं हो पाई है। कई बार खबरें आईं की प्रयागराज के किसी अदालत में कथित तौर पर शाइस्ता जैसी किसी महिला को देखा गया। अतीक और अशरफ की मौत के बाद शाइस्ता और जैनब की इद्दत पूरी होने के बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों या तो सरेंडर कर देंगी या पुलिस अपने गिरफ्त में लेगी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 

Also Read