पहलवानों का दंगल : रेसलर विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड, खत्म नहीं हुई सरकार से नाराजगी?

UP Times | रेसलर विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड

Dec 30, 2023 19:22

पहलवान विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन पुरस्कार कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया। वह अपना अवॉर्ड वापस करने पीएमओ जा रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके पहले बजरंग पूनिया ने भी अपना अवॉर्ड लौटा दिया था।

Short Highlights
  • विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड
  • पीएमओ जाते समय पुलिस ने विनेश को था रोका
  • बजरंग पूनिया ने शेयर किया वीडियो
New Delhi: रेसलिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन पुरस्कार कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया। इसका वीडियो रेसलर बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए बजंरग ने लिखा- 'यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं।'

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल विनेश फोगाट अपना अवॉर्ड वापस करने पीएमओ की ओर जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद विनेश ने अपना अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्य पथ बैरिकेड्स पर ही छोड़ दिया। बजरंग पूनिया ने इसका वीडियो शेयर किया है।
 
बजरंग पूनिया भी लौटा चुके हैं अवॉर्ड
आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह द्वारा रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। इसके बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने भी 22 दिसंबर को अपना पद्मश्री लौटा दिया था। बजरंग ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ हैं कई पहलवान
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान बृजभूषण सिंह के खिलाफ हैं। WFI के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण के करीबी की जीत होने पर ये मामला और बिगड़ गया। इसके बाद खेल मंत्रालय ने आनन-फानन में संघ को निलंबित कर दिया था। पहलवानों की मांग है कि फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर किसी महिला को होना चाहिए।

Also Read