Prayagraj News : ईदगाह में हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन और तरक्की की दुआएं मांगीं

UPT | बकरीद की नमाज करते हुए नमाज़ी

Jun 17, 2024 10:22

प्रयागराज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह में सम्पन्न हो गई। ईदगाह में नमाज़ सुबह 9 बजे हुई। उससे पहले ही नमाज़ियों की भीड़ ईदगाह में पहुंच गई थी। ईदगाह में लाखों लोगों ने एक साथ ईद-उल-अज़हा...

Short Highlights
  • नमाज़ के बाद मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगीं गईं। 
  • कमिश्नर रमित शर्मा और तीनों ज़ोन के DCP फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
Prayagraj News : प्रयागराज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह में सम्पन्न हो गई। ईदगाह में नमाज़ सुबह 9 बजे हुई। उससे पहले ही नमाज़ियों की भीड़ ईदगाह में पहुंच गई थी। ईदगाह में लाखों लोगों ने एक साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। नमाज़ के बाद हुए खुतबे में पेश इमाम ने बकरीद का पर्व मनाने के पीछे का मकसद लोगों को समझाया। बताया कि हर पर्व पर गरीबों की दिल खोल कर मदद करनी चाहिए, तभी आपको इस कुर्बानी का फ़ल मिलेगा और अल्लाह ताला खुश होंगे। आपकी रोजी रोटी कमाने के ज़रिए में बरकत देंगे।

कमिश्नर लेते रहे सुरक्षा का जायजा
ईद-उल-अज़हा यानि बकरीद का पर्व मुस्लिमों का दूसरा बड़ा पर्व है। आज ईद-उल-अज़हा की नमाज़ को सम्पन्न कराने के लिए प्रयागराज कमिशनरेट पुलिस भी काफी मुस्तैद रही। कमिश्नर रमित शर्मा और DCP सिटी दीपक भूकर चौक की ईदगाह और जामा मस्जिद सहित शहर की तमाम मस्जिदों पर खुद दौरा करते रहे। ईदगाह में DCP सिटी दीपक भूकर ने नमाज़ सम्पन्न होने के बाद लोगों से मुलाकात कर ईद-उल-अज़हा की लोगों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

सुबह से ही मुस्तैद थे डीसीपी
गंगा नगर ज़ोन में DCP अभिषेक भारती फोर्स के साथ सुबह 6 बजे से ही गश्त पर रहे। उन्होंने सभी बड़ी मस्जिदों के बाहर फोर्स की मुस्तैदी देखी और गांव व कस्बों में जाकर सुरक्षा का जायज़ा लिया। इस दौरान ड्रोन से भी पुलिस आसपास के इलाकों पर नज़र रख रही थी।

मस्जिदों के बाद तैनात रही फोर्स
यमुना नगर ज़ोन में भी तमाम मस्जिदों में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अलग अलग समय पर सम्पन्न हुई। नमाज़ के वक्त सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। DCP श्रद्धा पांडेय खुद फोर्स के साथ मस्जिदों सुरक्षा की निगरानी कर रहीं थीं। उनके साथ एडिशनल DCP अभिजीत कुमार भी थे। श्रद्धा पांडेय ने घूरपुर नैनी में दौरा करके लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।

सड़क पर नहीं पढ़ी गई नमाज
इस बार भी ईद-उल-अज़हा पर कहीं भी सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ नहीं पढ़ी गई। पेश इमाम और मुस्लिम धर्म गुरुओं ने पहले ही अपील कर रखी थी कि ईदगाह या फिर मस्जिद के अंदर ही नमाज़ पढ़ें, इसका असर भी रहा।

Also Read