स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर पलटवार : 2017 के पहले प्रदेश में होते थे हर रोज दंगे, बिना सिफारिश के नहीं मिलती थी नौकरी

Uttar Pradesh Times | जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पत्रकारों से बात करते हुए।

Jan 13, 2024 18:44

प्रदेश सरकार के जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन काल में भारत देश को उच्च स्तर पर देखने का सपना देखा था। अब उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।

Fatehpur News : प्रदेश सरकार के जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन काल में भारत देश को उच्च स्तर पर देखने का सपना देखा था। अब उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। वह फतेहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा के समापन अवसर पर प्रेक्षागृह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा युवाओं को नौकरी तो नहीं दे रही है, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय बना दिया। इस पर जल मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में सपा आती थी तो बसपा जाती थी। बसपा आती थी तो सपा जाती थी। 2014 के पहले मुंबई में बम फटते थे। कभी ट्रेनों में ब्लास्ट होता था। ताज होटल पर हमले होते थे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में रोज दंगा होता था। सिफारिश पर नौकरी दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार आयी है, कहीं पर भी दंगा नहीं हुआ। बिना सिफारिश के पुलिस भर्ती में रिक्शा चलाने वाले की बेटी सिपाही बन रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 

Also Read