Pratapgarh News : राज्यमंत्री ने अस्पताल तथा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, मचा हडकंप 

UPT | निरीक्षण करते अरविन्द सिंह

Jun 28, 2024 21:47

बोर्ड सदस्य अरविन्द ने लैब का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बाबत जानकारियां जुटायी। वार्डों को वातानुकूलित देख उन्होंने अधीक्षक डॉ.अरविन्द गुप्ता की सराहना भी की। बोर्ड के सदस्य अरविन्द ने अस्पताल में मिले...

Pratapgarh News (विकास गुप्ता) : प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने शुक्रवार को अचानक यहां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्डो का निरीक्षण करते हुए मरीजों व तीमारदारों से प्रबन्धों के बाबत जानकारियां जुटाई। बोर्ड के सदस्य ने हाल ही में डिस्चार्ज हुए मरीजों को भी फोन मिलाकर अस्पताल से मिली सुविधाओं का सत्यापन किया। वार्डों में मरीजों ने उन्हें समुचित चिकित्सा के साथ बेहतर प्रबन्धों की जानकारी दी।
शासन स्तर पर कार्रवाई का दिलाया भरोसा
बोर्ड सदस्य अरविन्द ने लैब का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बाबत जानकारियां जुटायी। वार्डों को वातानुकूलित देख उन्होंने अधीक्षक डॉ.अरविन्द गुप्ता की सराहना भी की। बोर्ड के सदस्य अरविन्द ने अस्पताल में मिले तीमारदारों से परिवार कल्याण कार्यक्रम के सरकारी मिशन को लेकर जागरूकता भी प्रदान की। बोर्ड के सदस्य ने परिसर में भी भ्रमण कर साफ सफाई के प्रबन्धों को देखा। लोगों ने उन्हें बताया कि बरसात के समय परिसर में जलभराव हुआ करता है। बोर्ड सदस्य अरविन्द ने समस्या के समाधान को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पर्यटन एवं आध्यात्मिक विकास की नीतियों पर प्रकाश डाला
बोर्ड सदस्य के अचानक अस्पताल पहुंचने से घंटो यहां हडकंप का माहौल दिखा। निरीक्षण के दौरान दुग्ध डेयरी के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश पाल भी मौजूद रहे। वही बोर्ड सदस्य अरविन्द ने लालगंज ब्लाक का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होने ब्लाक में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके बाद बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह पटेल इनहन भवानी धाम पहुंचे। यहां संस्कृत शिक्षक समिति के पूर्व अध्यक्ष आचार्य राजेश मिश्र की अगुवाई में लोगों ने उनका स्वागत किया। धाम में अरविन्द ने मत्था टेका और प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं आध्यात्मिक विकास की नीतियों पर प्रकाश डाला।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल, अशोक शुक्ला, रवीन्द्र तिवारी आदि रहे। इसके बाद दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री ने सीएचसी सांगीपुर पहुंचकर यहां भी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. आनन्द तिवारी ने वांछित सूचनाएं प्रदान किया। इस मौके पर डा. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र शुक्ल, डॉ. सुधांशु शेखर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी जितेन्द्र तिवारी ने किया।

Also Read