Pratapgarh News : ननिहाल से घर लौट रहे दो किशोर हुए लापता, अनहोनी की आशंका से चिंतित हुए परिजन

UPT | दो किशोर हुए लापता

Jul 07, 2024 21:01

प्रतापगढ़ में बाघराय थाना क्षेत्र से दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। ननिहाल गए दो किशोर बस से घर लौटते समय अचानक लापता हो गए...

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में बाघराय थाना क्षेत्र से दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। ननिहाल गए दो किशोर बस से घर लौटते समय अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों का कुछ पता नहीं लगा है। राकेश चंद्र केसरवानी ने बाघराय थाने में तहरीर दी है। बाघराय थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी राकेश केसरवानी का 16 वर्षीय बेटा राज केसरवानी अपने मित्र 14 वर्षीय कौशिक पुत्र कमलेश केसरवानी के साथ अपने ननिहाल रायगढ़ महेशगंज गया था।

ननिहाल गए थे किशोर
दोनों किशोर अपने ननिहाल खुटहना गए थे। शुक्रवार को खुटहना से वे दोनों किशोर अपने घर के लिए बिहार बाजार आए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। जब परिजनों को यह पता लगा तो चारों तरफ खोजबीन चालू कर दी। लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब बालक राज के पिता ने बस कंडक्टर से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने दोनों बालक को सुबह 9:30 बजे ही बिहार बाजार में उतार दिया था।

परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक वह बाजार की ओर चले गए थे। दोनों बालकों के लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। आखिर बच्चे गए तो गए कहां। बच्चों के लापता होने से परिजन किसी भी अनहोनी होने की आशंका से चिंतित व परेशान है।

Also Read