Loksabha Election 2024 : शिक्षाविद एसपी सिंह पटेल को सपा ने दिया प्रतापगढ़ से मौका, प्रसिद्ध स्कूल के हैं मालिक

UPT | शिवपाल सिंह पटेल

Feb 19, 2024 21:30

पटेल का जन्म 1 जनवरी 1956 में सदरपुर हरदोई में हुआ था। पटेल ने बॉटनी से एमएससी की है। इन्होंने पीएचडी भी किया हुआ है। एसपी सिंह पटेल का...

Short Highlights
  • एसपी सिंह पटेल का उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत में काफी बड़ा नाम है।
  • पटेल लगातार 2 बार उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं।
Pratapgarh News : समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें  डॉ. एसपी सिंह पटेल का नाम भी शामिल है। पटेल को प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक 27 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

10 साल तक रहे  विधानपरिषद के सदस्य
डॉ. एसपी सिंह का पूरा नाम शिवपाल सिंह पटेल है। पटेल लगातार 2 बार उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं। पहली बार 5 मई 2002 से 4 मई 2008 तक विधानपरिषद के सदस्य  रहे। उसके बाद 5 मई 2008 से 4 मई 2014 तक रहे। उसके बाद साल 2014 से 2020 तक उनकी पत्नी कांति सिंह भी उसी सीट से विधानपरिषद सदस्य रही हैं।

पटेल का जन्म 1 जनवरी 1956 में सदरपुर हरदोई में हुआ था। पटेल ने बॉटनी से एमएससी की है। इन्होंने पीएचडी भी किया हुआ है। एसपी सिंह पटेल का उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत में काफी बड़ा नाम है। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेज के पटेल चेयरपर्सन हैं। इस स्कूल का देश के कई शहरों जैसे माधवगंज हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर और नई दिल्ली में ब्रांच है।

Also Read