Prayagraj News : सपा ने जातीय समीकरण को देखते हुए अमर नाथ मौर्य पर खेला दांव

UPT | अखिलेश यादव के साथ सपा प्रत्याशी अमर नाथ मौर्य

Apr 14, 2024 18:14

प्रयागराज के फूलपुर लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नाम रविवार को घोषित कर दिया। सपा ने जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रह चुके अमरनाथ मौर्या पर अपना भरोसा जताया …

Short Highlights
  • 2002 में शहर पश्चिमी से माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
  • 2022 में किन्हीं कारणों से सपा ने पर्चा दाखिल करने के बाद टिकट काट दिया था और ऋचा सिंह को टिकट दे दिया गया था।
Prayagraj News : प्रयागराज के फूलपुर लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नाम रविवार को घोषित कर दिया। सपा ने जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रह चुके अमरनाथ मौर्या पर अपना भरोसा जताया है। इसके पूर्व अमरनाथ मौर्या को 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया था। लेकिन पर्चा दाखिल करने के बाद उनका टिकट अचानक काटकर डॉ. ऋचा सिंह को उम्मीदवार बना दिया था।   समाजवादी पार्टी ने विशेष जाति समीकरण को देखते हुए उतारा
अमरनाथ मौर्या बीजेपी में भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने विशेष जाति समीकरण को देखते हुए अमरनाथ पर अपना भरोसा जताया है।2010 में इलाहबाद और कौशाम्बी में जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। 2016 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और 2018 में दोबारा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए। 2022 में सपा में शामिल हो गए। पार्टी ने शहर पश्चिमी से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से पर्चा दाखिल करने के बाद टिकट काट दिया गया। और ऋचा सिंह को टिकट दे दिया गया था।    कौन हैं अमरनाथ मौर्य  प्रयागराज शहर पश्चिमी में धूमनगंज इलाके के प्रीतमनगर मोहल्ले के रहने वाले अमरनाथ मौर्य बीए, एलएलबी हैं। यह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। जनता दल से सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने वाले अमरनाथ ने 1995 में बसपा की सदस्यता ग्रहण की। 1996 में बसपा की सरकार बनने पर जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया। 2002 में शहर पश्चिमी से माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें इन्हें लगभग 24 हजार मत मिले थे।

Also Read