Prayagraj News : मुंबई पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश फरार, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार...

UPT | पकड़े गए बदमाश रेहान और कलीम

Jul 02, 2024 11:39

मुंबई पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागे दो बदमाशों को एसटीएफ ने करेली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश 14 दिन पहले प्रतापगढ़ से मुंबई ले जाते वक्त इटावा में ट्रेन से...

Short Highlights
  • महाराष्ट्र में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
  • दो साल से मुंबई में रहने के दौरान धोखाधड़ी की एक घटना को अंजाम दिया था।
Prayagraj News : मुंबई पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागे दो बदमाशों को एसटीएफ ने करेली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश 14 दिन पहले प्रतापगढ़ से मुंबई ले जाते वक्त इटावा में ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे।

ये है पूरा मामला
यूपी के प्रतापगढ़ निवासी आरोपी रेहान और कलीम दो साल से मुंबई में रहते थे। इस दौरान उन्होंने वहां धोखाधड़ी की एक घटना अंजाम दिया था। महाराष्ट्र के पालघर स्थित नालासोपारा पुलिस थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गए थे। महाराष्ट्र पुलिस तब से उनकी तलाश में जुटी थी। 16 जून को सटीक सूचना पर दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नालासोपारा थाने में तैनात उपनिरीक्षक हर्शल राउत व उनकी टीम ने कुंडा, प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

प्रयागराज में छिपकर रह रहे थे बदमाश
महाराष्ट्र पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ट्रेन से मुंबई ले जा रही थी। रात में ट्रेन इटावा में स्टेशन के बीच धीमी हुई। इसी दौरान टॉयलेट जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर दोनों चलती ट्रेन से कूदकर हिरासत से फरार हो गए थे। इसके बाद प्रयागराज आए और छिपकर रहने लगे। एसटीएफ को सूचना मिली कि दोनों करेली के गौसनगर में रह रहे हैं। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Also Read