Varanasi News : कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ, किसानों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों और उद्यमियों को मिला मंच

Uttar Pradseh Times | Symbolic Photo

Jan 14, 2024 14:03

किसानों के लिए बड़ी ख़बर है। देश भर में कृषि स्टार्टअप को देश भर में विकसित करने के लिए किसानों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों और उद्यमियों साथ जोड़ने की पहल कर रहे हैं...

Short Highlights

कृषि स्टार्टअप

Varanasi News : किसानों के लिए बड़ी ख़बर है। देश भर में कृषि स्टार्टअप को विकसित करने के लिए किसानों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों और उद्यमियों को साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। ऐसे में भारत के किसानों को जागरूक करने के लिए मंच दिया जा रहा है।

इन्होंने किया कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ
कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इस से कृषि क्षेत्र को नई योजना, तकनीकी प्रगति, और उद्यमिता को उर्जा मिलेगी। इसलिए अब हम किसानों, उद्यमियों और तकनीकी विशेषज्ञों को एक साथ आने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। जहां वो अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं। किसी भी समस्या का समाधान सभी के संवाद से निकलता है।

कृषि व्यवस्था आत्मनिर्भर भारत का बड़ा उदाहरण
वीएन ऑर्गनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी निशा निरंजन ने कहा कि "कृषि हमारे देश की आत्मनिर्भरता में एक कुंजी है। इस क्षेत्र में नवाचारिक सोच और तकनीकी विकास से ही हम सही दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। वहीं भारत की कृषि व्यवस्था बहुत बड़ी है। जो आत्मनिर्भर भारत का बड़ा उदाहरण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम एक-दूसरे से सीधे जुड़कर समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। ऐसा कर के कृषि क्षेत्र को एक नई ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने अपने स्टार्टअप पिचों के साथ आने वाले सभी नए उद्यमियों को प्रेरित किया। वहीं स्थिरता और विलक्षणता पैटर्न के बारे में भी बताया। जिसके बाद निकट भविष्य में भोजन के स्रोत के रूप में कवक के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कृषि क्षेत्र में करेंगे नए और सुरक्षित ऊंचाइयों को प्राप्त
कृषि विज्ञान संकाय बीएचयू के प्रो ब्रजेश सिन्हा ने बताया कि "यह आयोजन कृषि से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक सुनहरा मौका है। क्योंकि इस के माध्यम से हम सभी एक-दूसरे से सीधे मिलकर नए विचारों, उद्यमिता, और प्रौद्योगिकी की बातों को साझा कर सकते हैं।" कॉन्क्लेव के जरिए कृषि क्षेत्र में नए और सुरक्षित कल की ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। कृषि क्षेत्र के शोधकर्ताओं और छात्रों ने अपना पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाया है।

Also Read