Chandauli News : राजभाषा सप्ताह -2024 का हुआ समापन, मंडल रेल प्रबंधक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया स्वागत

UPT | हिंदी दिवस पखवारा समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते डीआरएम

Sep 22, 2024 22:08

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में चल रहे राजभाषा सप्ताह - 2024 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक...

Chandauli News : पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में चल रहे राजभाषा सप्ताह - 2024 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर यूरोपीयन कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में देर शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक को पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी से अपने कार्य में दायित्व एवं कर्तव्यपूर्वक राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रायोग पर बल दिया गया। उन्होंने कहा देश को चारों दिशाओं से जोड़ने वाली रेलवे यात्रा में अलग-अलग भाषा क्षेत्र के लोगों को आपसी संवाद का अवसर देती है। इस प्रकार रेलवे की भी हिंदी के प्रचार -प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल राजाभाषा विभाग की पत्रिका 'रेल मुक्ता' के अद्यतन अंक का भी विमोचन किया गया।
      
कार्यक्रम में रेल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
समापन कार्यक्रम में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तथा राजभाषा सप्ताह के दौरान मंडल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कुल 51 रेलकर्मियों  को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंडल के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना व नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजभाषा हिंदी के संक्षिप्त इतिहास एवं उसकी प्रगति संबंधी कार्यों के साथ धरोहर के तौर पर उसके महत्व एवं उपयोगिता को दर्शाती वीडियो क्लिप का भी प्रदर्शन किया गया।
राजभाषा सप्ताह-2024 के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read