Chandauli News : पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लगी वेस्ट टु आर्ट प्रदर्शनी, रेलकर्मियों ने कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई कलाकृति

UPT | प्रदर्शनी देख रहे यात्री को समझाते रेलकर्मी

Sep 23, 2024 21:23

रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को पं . दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रिड्यूस, रीयूज...

Chandauli News : रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल की भावना के साथ वेस्ट टु आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई। रेलकर्मियों ने कबाड़ से जुगाड़ कर एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाई। कचरे से बनाई गई कलाकृति ने यात्रियों का मन मोह लिया।




कचरे से कलाकृति बनाकर किया प्रदर्शित
भारतीय रेलवे की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे सोमवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर कचरे से कलाकृति बनाकर प्रदर्शित किया गया। वहीं यात्रियों को रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। यात्रियों को प्लास्टिक बोतलों को नष्ट करने के लिए बॉटल क्रशिंग मशीन के उपयोग के बारे में भी बताया गया। प्लेटफार्म संख्या दो पर प्लास्टिक के चम्मच की आकृति, दोना और पत्तल, रस्सी आदि से सजावटी सामान और कलाकृति ने लोगों का मन मोहा। यात्री बरबस ही इन कलाकृतियों को निहारने लगते। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण रख रखाव विभाग ने लोगों को कचरे की मात्रा को कम करने, रचनात्मक तरीकों से चीजों का पुनः उपयोग करने तथा उपयोग की गयी। चीजों को अन्य दूसरे उत्पादों में बदलने के लिए जागरूक किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अक्षय कुमार, ज्योतिष प्रकाश, राहुल कुमार, शशि भूषण सिंह, रंजीत आदि उपस्थित रहे।

Also Read