मोदी 3.0 का पहला बजट : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया भ्रमित करने वाला बजट, जानिए क्या बोले...

UPT | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Jul 23, 2024 19:28

मोदी सरकार के 3.0 कार्यकाल का पहला बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। जिसको लेकर वाराणसी के व्यापारियों में मिला-जुला असर देखने को मिला तो दूसरी तरफ...

Varanasi News : मोदी सरकार के 3.0 कार्यकाल का पहला बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। जिसको लेकर वाराणसी के व्यापारियों में मिला-जुला असर देखने को मिला तो दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे देश की जनता को भ्रमित करने वाला बजट बताया गया। उन्होंने कहा कि इस बजट में ना महंगाई की बात आई न ही जनता की सरोकार से जुड़े स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बात आई हैं। हर बार जिस तरह यह बजट पेश करते हैं वही काम किया है।अजय राय ने कहा की देश की जनता महंगाई एवं बेरोजगार से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे हमेशा बन रहे है। इस सरकार ने ठोस कोई कार्य नहीं किया हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की हाइवे टूट रहे है।

बिहार आंध्र प्रदेश को रियायत 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार और आंध्र प्रदेश को रियायत देते हुए बजट पेश किया के सवाल पर कहा कि बिहार, झारखंड या उत्तर प्रदेश को दें यह आम जनता उनके कार्यों को देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि क्या बनारस में कोई प्रोजेक्ट आया या कोई बड़े कारखाने लगे, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। जब वह अपने संसदीय क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं, तो बजट पूरा निर्थक है। यह देश को भ्रमित करने वाला बजट है।

सरकार कारपोरेट के लिए बनी है
बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि में सुधार के लिए बजट का प्रावधान किया गया है के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह सरकार के कार्यकाल में लगातार किसानों को किसी प्रकार की रियायत नहीं मिल रही है। चाय हो कृषि से जुड़े जो भी मशीन हैं, उनमें किसी प्रकार की छूट नहीं मिली हैं। किसान देश का बैकबोन है, उसे सबसे ज्यादा सुविधा देनी चाहिए। सरकार किसान विरोधी  है। यह सरकार कारपोरेट के लिए बनी है।

केशव मौर्य ओमप्रकाश राजभर सत्ता के लालयित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने उत्तर प्रदेश में भाजपा में अंदरूनी चल रही सियासत को लेकर बोला की केशव प्रसाद मौर्य एवं ओमप्रकाश राजभर सत्ता के लिए लालयित हैं। जनता में ये मैसेज चला गया है। पहले ये था की बीजेपी के लोग सत्ता के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए है, लेकिन ये अब सत्ता की मलाई काटने आए है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी में अंदुरूनी चल रहे सियायत को लेकर बोला की ये उनका अंदुरूनी मामला हैं। केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, पर वह बन नहीं पाए। बीजेपी वालों ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने आगे कहा कि जो पुराना दर्द है वह निकल रहा है। जो फुंसी था वह कैंसर का रूप ले लिया है।

Also Read