देव दीपावली के दिन प्रांतीय मेला घोषित : योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मंडलायुक्त के निर्देश के बाद तैयारियां तेज

UPT | यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा

Aug 30, 2024 03:03

योगी सरकार ने काशी में होने वाले देव दीपावली को प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई गंगा महोत्सव और देव दीपावली की बैठक में हुई। इस बार देव दीपावली में काशी के लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।

Short Highlights
  • देव-दीपावली में अधिक से अधिक जनसहभागिता बढ़ाने पर कमिश्नर ने दिया जोर
  • स्थानीय और बाहरी कलाकारों को मिलेगा मंच
Varanasi News : वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली उत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मंडलायुक्त ने गंगा महोत्सव और देव दीपावली के लिए बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उत्सव की रणनीति तैयार की जाएगी। इस वर्ष के देव दीपावली उत्सव को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

देव दीपावली अब प्रांतीय मेला 
योगी सरकार ने काशी में होने वाले देव दीपावली को प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई गंगा महोत्सव और देव दीपावली की बैठक में हुई। इस बार देव दीपावली में काशी के लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। तैयारियों के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। इस वर्ष देव-दीपावली के दिन प्रांतीय मेला घोषित किया गया है। देव-दीपावली में अधिक से अधिक जनसहभागिता बढ़ाने पर कमिश्नर ने जोर दिया।

स्थानीय और बाहरी कलाकारों को मिलेगा मंच
काशी में देव दीपावली का आयोजन 15 नवंबर को होगा। कमिश्नर ने बताया कि इस साल गंगा महोत्सव 12 से 14 नवंबर तक आरती घाट पर आयोजित किया जाएगा। इसमें वाराणसी के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रतिभागियों और बाहरी प्रतिभागियों को भी मंच दिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि इस बार देव दीपावली का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाना है।

समिति में पांच हजार से अधिक लोग होंगे शामिल 
देव दीपावली के लिए सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, गंगा सफाई समितियों और विभिन्न थानों की शांति समितियों के लोगों के साथ पांच हजार अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा। इस आयोजन के लिए डीएम एस राजलिंगम, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्र मौजूद रहे। देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश शास्त्री ने बैठक में महाआरती का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Also Read