Ghazipur News : एसपी ऑफिस के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें क्या है मामला...

UPT | एसपी ऑफिस पर आत्मदाह की कोशिश करती महिला।

Jun 26, 2024 18:30

एसपी कार्यालय पर बुधवार को एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की है। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और...

Ghazipur News : एसपी कार्यालय पर बुधवार को एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की है। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और हिरासत में ले लिया।

ये है पूरा मामला
महिला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव की है। पड़ोसी से नाली विवाद के चलते महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। पुलिस मामले मे कार्रवाई करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कामूपुर गांव की रहने वाली गीता देवी का अपने पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। मामले को लेकर लगातार विवाद के बीच महिला आज अपने परिवार के साथ एसपी आफिस पहुंची। महिला के साथ उसका पति और तीन बच्चे भी थे।

खुद के साथ बच्चों पर भी पेट्रोल छिड़का 
महिला ने अपने बच्चों और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला और बच्चों को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

Also Read