Ghazipur News : वार्ड मेंबर के उपचुनाव में सपा कांग्रेस आमने-सामने, भाजपा ने पिंकी सिंह का किया समर्थन

UPT | वार्ड मेंबर का पर्चा भरती पिंकी सिंह

Jun 23, 2024 02:06

नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड के खाली सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनाव में साथ रही सपा-कांग्रेस अब आमने सामने होगी।

Ghazipur News : नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड के खाली सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनाव में साथ रही सपा-कांग्रेस अब आमने सामने होगी। सपा से नफीस बेगम तो कांग्रेस से सतीश उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से सभासद रहे स्व०अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह चुनावी मैदान में रहेंगी।

पिंकी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा
दरअसल रायगंज वार्ड के सभासद स्व.अभय सिंह के आकष्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। रायगंज की खाली सीट पर बीजेपी ने सभासद स्व० अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इस क्रम में आज पिंकी सिंह प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।

निर्वाचन आयोग के घोषणा के बाद हो रहा है उपचुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में नगर निकाय के खाली सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। जिसके तहत नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड की खाली सीट पर चुनाव कराने की तिथि 8 जुलाई है। बीजेपी प्रत्याशी पिंकी सिंह ने नामांकन किया है, तो वहीं लोकसभा में एक साथ चुनाव लड़ी सपा और कांग्रेस नगर निकाय के इस उप चुनाव में आमने सामने चुनावी मैदान में है।

Also Read