Ghazipur News : आज अंतिम दिवस यज्ञ के पूर्णाहूति में हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु, नाम संकीर्तन से पापों का नाश और दुखों का शमन होता है

UPT | यज्ञ के पूर्णाहूति में हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु।

Oct 25, 2024 23:43

श्री रूद्रांबिका महायज्ञ में आज अंतिम दिवस यज्ञ के पूर्णाहूति में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। अपने मनोकामना की पूर्ति...

Ghazipur News : जनपद के नौली स्थित श्री रूद्रांबिका धाम परिसर में चल रहे होमात्मक श्री रूद्रांबिका महायज्ञ में आज अंतिम दिवस यज्ञ के पूर्णाहूति में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर मां काली के दरबार में श्रद्धालुओं ने पूर्ण मनोयोग से माथा टेका। नवदिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति यज्ञाचार्य वेद विभूषण पंडित धनंजय पांडे के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।

Embed Video

परिक्रमा करने के लिए दूर दराज से पहुंचे थे श्रद्धालु
श्रीमद् भागवत कथा वाचन करते हुए हुए काशी के प्रकांड विद्वान भगवताचार्य पंडित कन्हैया द्विवेदी ने वर्ण आश्रम, धर्म व्यवस्था, भक्ति लक्षण, श्री सुदामा चरित्र कथा के साथ भागवत कथा की पूर्णता की। इस अवसर पर यज्ञ आचार्य पंडित धनंजय पांडे ने कहा कि नाम संकीर्तन करने से सभी पापों का नाश होता है, दुखों का शमन होता है। सत्य प्रवृत्तियों का उदय होता है एवं दुर्बुद्धि का भी नाश होता है। रूद्रांबिका धाम परिसर में यज्ञ कुंड की परिक्रमा करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे थे। सभी ने माता काली, गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए उल्लास पूर्वक भक्ति भावना में डूबे हुए थे।

ये भी पढ़ें : Gorakhpur News : सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक सभी कार्य पूरा करने का दिए निर्देश

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामप्रवेश सिंह, शिव शंकर सिंह, जमशेद ग्राम प्रधान नवली, अजय पांडे, श्याम बिहारी, लाल बहादुर सिंह, अजय पांडे, विनोद पांडे, श्री कृष्णा पांडे, विकास गुप्ता, गोविंद चौरसिया, त्यागी जी महाराज, हृदय साधु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : प्रयागराज महाकुंभ-2025 : श्रद्धालुओं और बेसहारों को मिलेगा सहारा, पूरे शहर में बनाए जाएंगे अस्थाई रैन बसेरा

Also Read