Ghazipur News : मृतक के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप...

UPT | मृतक के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल।

Jun 26, 2024 18:05

सपा का प्रतिनिधिमंडल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में जंगीपुर निवासी मृ​तक नीरज कुमार के घर पहुंचा और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने...

Ghazipur News : सपा का प्रतिनिधिमंडल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में जंगीपुर निवासी मृ​तक नीरज कुमार के घर पहुंचा और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने घटना के बाबत जानकारी जुटाई। नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। 

पुलिस पर जांच में कोताही बरतने का आरोप
नीरज कुमार के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए कहा कि घटना के पर्दाफाश करने में पुलिस कोताही बरत रही है। उसका रूख सहयोगात्मक नहीं है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की। 

घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन
बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हत्या में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नही हुई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा राज में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है। भाजपा सरकार में आएदिन दलितों की हत्यायें हो रहीं हैं, लेकिन भाजपा सरकार दलितों के साथ न्याय करने और दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त 
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से परिजनों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करने को तैयार है। विधायक डाॅ. विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। अपराधी और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही है और भाजपा सरकार चैन की नींद सो रही है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद, जयकिशन साहू विधायक, सिबगतुल्लाह अंसारी पूर्व विधायक मोहम्मदाबाद, काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी, सत्य प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, विजय यादव पूर्व एमएलसी, त्रिवेणी राम पूर्व विधायक, जितेन्द्र कुमार भारती राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं आलोक कुमार राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी शामिल थे। इनके अतिरिक्त पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, मन्नू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, पूजा गौतम, अमरजीत यादव, रामवचन यादव, रामाधार यादव, विभा पाल, दारा यादव, रामाशीष यादव, सुग्गू यादव और चन्द्रभान गुप्ता आदि शामिल थे।

Also Read