जौनपुर में रिश्तों का कत्ल : दो ​दिन पहले ही मुंबई से आए पिता को बेटे ने मार डाला, जानिये वजह... 

UPT | जौनपुर में पिता को बेटे ने ही मार डाला।

Jun 24, 2024 12:34

खुटहन थाना क्षेत्र स्थित उसरौली गांव में सोमवार सुबह व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या उसके बड़े पुत्र ने ही धारदार हथियार से गला रेतकर की थी। व्यक्ति मुंबई रहता था और दो दिन पहले...

Jaunpur News : खुटहन थाना क्षेत्र स्थित उसरौली गांव में सोमवार सुबह व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या उसके बड़े पुत्र ने ही धारदार हथियार से गला रेतकर की थी। व्यक्ति मुंबई रहता था और दो दिन पहले ही गांव आया था। व्यक्ति की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
ये है पूरा मामला
खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव का सेराज अहमद रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता था। दो दिन पहले ही घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम को वह सब्जी लेने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह घर वाले उसकी खोजबीन में जुटे, तब तक खबर आई कि उसरौली गांव की दलित बस्ती के पास स्थित बाग में शौच के लिए गए लोगों को सेराज की लाश दिखी है। सेराज की गर्दन किसी धारदार हथियार से काट दी गई थी। आसपास खून बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

आरोपी बेटे समेत तीन को जेल भेजा
सीओ अजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव कपसिया निवासी सेराज अहमद के रूप में हुई है। सेराज के पिता ने हत्या का शक उसके पुत्र इरफान पर जताया है। पिता के संदेह पर पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इरफान व उसके दो सहयोगियों को जेल भेज दिया है।

Also Read