Delhi
ऑथर

WFI Election : बृजभूषण के खास संजय सिंह बने कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष, काशी से है नाता

uttar pradesh times | Sanjay Singh WFI

Dec 21, 2023 20:18

कुश्ती महासंघ के निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है।

वाराणसी : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय सिंह ने शाही अंदाज में जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व कुश्ती खिलाड़ी अनिता श्योरान को एकतरफा अंदाज में मात दी। संजय को जहां 40 वोट पड़े, वहीं अनिता सिर्फ 7 वोट ले पाईं। इस जीत के साथ संजय सिंह ने यह साबित कर दिया है कि देश भर के कुश्ती संघों पर उनका दबदबा है। उनकी इस जीत से लोगों के मन में यह उत्सुकता जग गई है कि बड़ी जीत के साथ अचानक से चर्चा में आया यह व्यक्ति आखिर है कौन? 

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं संजय सिंह
कुश्ती महासंघ के निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। सबसे पहले वह सबसे पहले 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। इसके बाद जब 2009 में जब उत्तर प्रदेश में कुश्ती संघ बना तो इसके प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बने और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय सिंह उपाध्यक्ष के पास आई, जो अब तक उनके पास ही है।

वाराणसी से है नाता
संजय सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े हैं। बता दें कि संजय सिंह अचानक से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष नहीं बन गए हैं। वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से इससे जुड़े हैं। संजय सिंह पिछली कार्यकारी परिषद का भी हिस्सा थे। साल 2019 में संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का संयुक्त सचिव भी नामित किया गया था। 

Also Read