ब्रेकिंग

श्रावस्ती: राप्ती नदी खतरे से 70 सेमी ऊपर, जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने नदी किनारे व निचले इलाकों से तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने का आदेश दिया और अफवाहों से बचने को कहा।

श्रावस्ती: राप्ती नदी खतरे से 70 सेमी ऊपर, जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया
फोटो: अमर उजाला

श्रावस्ती। तेज हवा और बारिश के बीच जिला प्रशासन ने श्रावस्ती में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

डीएम ने बताया कि अधिक बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंच गया है और नदी का बहाव तेज है। फिलहाल नदी अपने कैचमेंट में बह रही है, पर मौसम को देखते हुए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

सावधानियों की हिदायत

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

नदी किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ के दौरान पानी उबालकर ही पीने की सलाह दी गई है।

लोगों को बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर से दूर रहने तथा पेड़ों के नीचे न जाने की चेतावनी दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ बच्चों को जलभराव, गड्ढों और उफनती नदियों के पास न ले जाने का निर्देश भी दिया गया है। मवेशियों को ऊंचे स्थान पर रखने और उनके चारे की व्यवस्था करने को कहा गया है।

आपात संपर्क

डीएम ने बताया कि बचाव दल, बाढ़ चौकियां और शरणालय सक्रिय हैं। आपात स्थिति में सूचना देने के लिए निम्नलिखित नंबर दिए गए हैं:

  • 1077
  • 7905573303
  • 7991990387
  • 9721939303
  • 05250297302

प्रशासन ने दोहराया है कि खराब मौसम के समय सभी लोकल निर्देशों का पालन किया जाए और आवश्यक होने पर अधिकारियों के बताए गए शरण स्थलों का प्रयोग किया जाए।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरश्रावस्ती: नवनियुक्त प्रभारी त्र्यंबक ने कहा- भारत माता की जय हमारी विचारधाराश्रावस्ती: नवनियुक्त प्रभारी त्र्यंबक ने कहा- भारत माता की जय हमारी विचारधारा
Alok Kumar

Alok Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।