आगरा में अकेली महिला को घेरकर बेरहमी से पीटा : एक घंटे तक चले लात-घूंसे और लाठी डंडा, वीडियो वायरल

UPT | महिला को बेरहमी से पीटा

Oct 14, 2024 20:51

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिलाओं की मारपीट का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने एक महिला पर एक साथ हमला कर दिया और महिला को लाठी डंडा और लात घूंसों से घायल कर दिया...

Agra News : आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिलाओं की मारपीट का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने एक महिला पर एक साथ हमला कर दिया और महिला को लाठी डंडा और लात घूंसों से घायल कर दिया। महिला को इतना मारा कि डंडा टूट गया। इसके बाद महिला को जमीन पर गिरा कर तीनों महिलाओं ने उसकी पिटाई की। एक घंटे तक चली इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांंग की है। 

महिला के शरीर पर लगी हैं गंभीर चोटें
आगरा कमिश्नरी सिटी जोन के सिकंदरा में तीन चार महिलाओं ने एक महिला को इस कदर कि सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले दो महिलाओं ने पीड़िता को घेर कर बाल खींच कर जमीन पर पटक दिया और एक महिला लात घूसों से मारती रही। जबकि दूसरी महिला डंडे से मारती दिखाई दे रही है।पीड़िता को दोनों ने इस कदर पीटा कि डंडा भी टूट गया।



साजिश कर महिला को पीटा
सिकंदरा क्षेत्र में हुई इस घटना का लोग वीडियों तो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को नहीं बचाया।पीड़िता ने इस मामले में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि चार महिलाओं ने उन्हें साजिशन घेर कर मारपीट की है, जिसमें उनके सिर व शरीर में करीब 10 जगह  चोट लगी हैं। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

Also Read