यमुना में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक डूबे : दो को बचा लिया गया, एक की तलाश जारी, जानें कैसे हुआ हादसा

UPT | यमुना में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक डूबे

Oct 13, 2024 21:07

शहर से लेकर देहात तक सैकड़ों लोग मूर्ति विसर्जन को लेकर यमुना की तलहटी तक पहुंचे और प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर मूर्तियों का विसर्जन किया गया...

Agra News : शहर और ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों लोग यमुना की तलहटी तक मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे। प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। आगरा पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन के थाना सिकंदरा के अरतौनी घाट पर विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया, लेकिन तीसरे युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Hapur News : जयंत चौधरी ने भरी चुनावी हुंकार, यूपी में 10 सीटों पर होने वाला उपचुनाव हरियाण चुनाव की तरह जीतेंगे

सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स
जानकारी के मुताबिक यमुना में तीन लोगों के डूबने की खबर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा का पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गया, लेकिन स्टीमर नहीं आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, बलवीर मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना किनारे गए थे।



ऐसे हुआ हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि विसर्जन के दौरान लोकेश (18 वर्ष) पुत्र बबलू यमुना में डूब गया। उसे बचाने के लिए संजय (पुत्र हरि सिंह) भी यमुना में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया। उसे बचाने के लिए विशाल (पुत्र हरि सिंह) भी यमुना में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया। तीनों को डूबता हुआ देखकर ग्रामीणों के हाथ-पैर फूल गए। संजय और विशाल को ग्रामीणों ने समय पर निकाल लिया, लेकिन लोकेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और ग्रामीण अभी तक लोकेश को खोजने में जुटे हैं।

Also Read