सदस्यता अभियान से लौट रहे भाजपा नेता पर हमला : बेटे के हाथ में लगी गोली, धमकी देने के बाद की फायरिंग

UPT | मौके पर पुलिस

Oct 13, 2024 21:55

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में, कुछ लोगों ने भाजपा नेता पर हमला किया। यह घटना रविवार की शाम को हुई। नामज़द आरोपियों ने भाजपा नेता, उनके बेटे और भतीजों पर सीधी फायरिंग कर दी...

Mathura News : मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में, कुछ लोगों ने भाजपा नेता पर हमला किया। यह घटना रविवार की शाम को हुई। नामज़द आरोपियों ने भाजपा नेता, उनके बेटे और भतीजों पर सीधी फायरिंग कर दी। गोली लगने से बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोली लगने से बेटा घायल
घटना बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव की है। गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह भरंगर, उनका बेटा और भतीजों पर नामजद युवकों ने फायरिंग झोंक दी। इसमें डॉ एनपी सिंह और भतीजे राहुल व प्रशांत बाल-बाल बच गए। उनके पुत्र पुष्पेंद्र के दाहिने हाथ में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 



फायरिंग करने का कारण
घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने पांच-छह फायर झोंके। भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान से दोपहर को वापस लौट रहे थे। आरोपी मनीष, बबलू और इनके पिता वीरेंद्र सिंह ने सड़क पर बाजरे की साफ-सफाई कर रहे थे। हम किसी तरह गाड़ी निकालकर आए। इस पर आरोपी मनीष और बबलू ने धमकी दी। कहा कि तुमको देख लेंगे। इसके बाद बेटे, भतीजे और मुझ पर तमंचा से हमला बोल दिया। मैं नीचे बैठ गया, भतीजों ने बंबा में कूदकर जान बचाई। पुत्र पुष्पेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस का बयान
घायल बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read