Agra News : युवती ने कहा- चार युवकों ने लव जिहाद कर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाई, कई बार की धर्मांतरण की कोशिश

UPT | पुलिस कर रही मामले की जांच।

Oct 14, 2024 19:44

आगरा में चार युवकों ने युवती का शारीरिक शोषण कर उसे धमकाने के लिए उसका वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पीड़िता से दुष्कर्म किया।

Agra News : आगरा के सिटी जोन के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें चार युवकों ने एक युवती का शारीरिक शोषण किया और उसे धमकाने के लिए उसका वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पीड़िता का शोषण किया। 


पीड़िता ने अब आरोपियों के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में लव जिहाद, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। उसकी शिकायत के अनुसार, आरोपी युवकों ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर कई बार जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। हर बार उसका वीडियो बनाकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया गया।

धमकियों और धर्मांतरण के प्रयासों से जूझती रही पीड़िता
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। साथ ही, वे खुद को शासन-प्रशासन में ऊंची पहुंच रखने वाला बताते थे, जिससे पीड़िता को डराकर रखा जाता था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कई बार उसका धर्मांतरण करने की कोशिश भी की, लेकिन पीड़िता हर बार किसी तरह उनके चंगुल से बच निकलने में सफल रही।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कदम उठा रही 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुनिष अल्वी, आमिर कबड्डी, सद्दाम और यूनुस अल्वी के रूप में हुई है, जो आगरा के पुरानी मस्जिद नगर क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की जांच जारी है, और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कदम उठा रही है। यह मामला आगरा में बढ़ते आपराधिक घटनाओं की गंभीरता को दर्शाता है, खासकर तब जब महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार मिशन शक्ति जैसे अभियानों को बढ़ावा दे रही है। 

ये भी पढ़े : अब रेलवे स्टेशन पर खरीद सकेंगे श्री अन्न, मिलेंगे रागी और बाजरे से बने लड्डू, मठरी और कतली

Also Read