Agra News : ढाई किलो सोना लूट मामले में बड़ी सफलता, दिल्ली के दो कारोबारी को रिमांड पर लिया 

UPT | थाना शाहगंज

Jun 29, 2024 15:52

थाना शाहगंज क्षेत्र के आगरा कैंट के पास हुई ढाई किलो सोने की लूट के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में आगरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब...

Agra News : थाना शाहगंज क्षेत्र के आगरा कैंट के पास हुई ढाई किलो सोने की लूट के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में आगरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने दिल्ली के दो सर्राफा व्यापारियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। आगरा में जयपुर के कारोबारी के कर्मचारी से ट्रेन में ढाई किलो सोना लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। 

क्या था पूरा मामला
जयपुर के सर्राफा कारोबारी के कर्मचारी से फर्जी पुलिस अधिकारियों के ढाई किलोग्राम सोना लूटने के मामले में शाहगंज पुलिस ने दिल्ली के दो सर्राफा व्यापारियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पुलिस टीम दोनों को दिल्ली से लेकर आई है। 28 घंटे की रिमांड मिली है। पटेल नगर, जयपुर निवासी मनीष सोनी के कर्मचारी प्रदीप सिंह के साथ जनवरी में टप्पेबाजी की घटना हुई थी। फर्जी पुलिस अधिकारी ने चेकिंग के लिए प्रदीप को ट्रेन से उतारा था और सोना लेकर भाग गए थे। पिछले दिनों पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। बताया था कि वारदात को गंगापुर सिटी निवासी वीरेंद्र कुमार, विष्णु और दुर्गापुर पश्चिमी बंगाल निवासी मक्खन लाला मीणा ने अंजाम दिया था। 20 जून को पुलिस ने विष्णु को जेल भेजा था। मक्खन लाल मीणा अग्रिम जमानत पर है।

क्या कहते हैं डीसीपी
23 जून को पुलिस ने वीरेंद्र कुमार मीणा के साथ त्रिलोचन भल्ला व मानव मेहता को जेल भेजा था। त्रिलोचन और मानव दिल्ली के निवासी हैं। वे सर्राफा व्यापारी हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दिल्ली के सर्राफा व्यापारी त्रिलोचन भल्ला व मानव मेहता को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम दिल्ली लेकर गई। दोनों ने टप्पेबाजों से सोना खरीदा था। उसी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read