आगरा में दर्दनाक हादसा : तालाब में 9 लोग डूबे, चार बच्चों की मौत, बचाव कार्य में जुटी पुलिस

UPT | पानी में खेलने गए पांच बच्चे डूबे

Jul 07, 2024 16:06

आगरा पुलिस कमिश्नरी के पश्चिमी जोन क्षेत्र अंतर्गत खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बने तालाब में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में सुबह आठ बजे पानी में खेलने गए पांच बच्चे डूब गए।

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी के पश्चिमी जोन क्षेत्र अंतर्गत खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बने तालाब में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में सुबह आठ बजे पानी में खेलने गए पांच बच्चे डूब गए। सभी की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है। बच्चों के नाम हिना, मुन्नी, चांदनी, मुनिया हैं। पुलिस और गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। जिसमें चार बालिकाओं की मौत हो गई है। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर मृत्यु हुई है।

खेलने गए थे बच्चे
यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के दौरान आने वाले पानी को बहाने के लिए एकत्रित करने के लिए तालाब बनाया गया है। रविवार सुबह आठ बजे सड़क किनारे झुग्गियों में रहने वाले 10 बच्चे वहां खेलने गए थे। बच्चे इस दौरान पानी नहाने के लिए उतर गए। वहां मौजूद महिला ने तालाब में उतरकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। महिला भी तालाब में डूबने लगी, इसी दौरान वहां गुजरते एक होमगार्ड ने महिला और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों के डूबने की जानकारी पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। पुलिस और गोताखोरों ने पांचों बच्चों को बाहर निकाल लिया। जिनमें से चार बालिकाओं की मौत हो गई। 

परिवार में कोहराम मचा
बताया जा रहा है कि करीब आठ बच्चे तालाब में नहाने उतरे थे और अचानक डूब गए। जिसमें एक महिला भी बताई जा रही है। बच्चों के डूबने की ख़बर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं। 

Also Read