रेलवे में राजस्व अर्जन पर दिया जा रहा ध्यान : मई में यात्री परिवहन से रिकॉर्ड 54.55 करोड़ रुपये किए अर्जित

UPT | भारतीय रेल।

Jun 09, 2024 18:10

रेल मंत्रालय के साथ-साथ आगरा रेल डिवीजन यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम कवायदें करता हुआ दिखाई देता है। आगरा मंडल भी यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध करने के साथ राजस्व अर्जन में भी निरंतर…

Agra News : रेल मंत्रालय के साथ-साथ आगरा रेल डिवीजन यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम कवायदें करता हुआ दिखाई देता है। आगरा मंडल यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध करने के साथ राजस्व अर्जन में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। परिवहन के क्षेत्र में अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराने और सकारात्मक प्रयासों से आगरा रेल मण्डल की आय में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है।     निरंतर टिकट जांच अभियानों से आय अर्जन में वृद्धि
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अमित आनन्द के नेतृत्व में यात्रियों को उच्च दर्जे की सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा मण्डल ने मई माह में रेलवे की आय वृद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की है। आगरा रेल डिवीजन में ऐसे यात्रियों पर लगातार अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है जो रेलवे को चूना लगाने का प्रयास कर बेटिकट यात्रा करते हैं। आगरा रेल मंडल में निरंतर टिकट जाँच अभियानों से आय अर्जन में वृद्धि करने में जुटा है।    यात्रियों के परिवहन से राजस्व में उपलब्धि हासिल किया
आगरा मंडल ने मई 2024 में यात्रियों के परिवहन से राजस्व में उपलब्धि हासिल करते हुये कुल 54.55 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है जो कि गत मई में अर्जित कुल आय 52.92 करोड़ रुपये से 3.08 फीसदी अधिक है। आगरा मंडल में 27.61 लाख यात्रियों के परिवहन से कुल 54.55 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी है जो कि गत मई में 26.87 लाख यात्रियों के परिवहन से अर्जित आय 52.92 करोड़ रुपये से 3.08 फीसदी अधिक है। आगरा मण्डल द्वारा मई 2024 में गत मई की तुलना में 2.75 फीसदी अधिक यात्रियों ने यात्रा की।    अभियान चलाकर मंडल की आय में वृद्धि की गई
आगरा मण्डल के आगरा छावनी स्टेशन पर 6.65 लाख यात्रियों के परिवहन से अर्जित आय 24.95 करोड़ रुपये, आगरा किला स्टेशन पर 2.17 लाख यात्रियों के परिवहन से अर्जित आय 4.56 करोड़ रुपये, धौलपुर स्टेशन पर 1.3 लाख यात्रियों के परिवहन से अर्जित आय 1.69 करोड़ रुपये व मथुरा जं. स्टेशन पर 9.18 लाख यात्रियों के परिवहन से अर्जित आय 20.12 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी है। व टिकट चेकिंग में आगरा मण्डल द्वारा मई 2024 में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक किए गए सामान, गन्दगी फैलाने एवं धूम्रपान करने वाले 52 हजार यात्रियों को प्रभारित कर 3.35 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। आगरा मण्डल द्वारा बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक किए गए सामान के विरुद्ध अभियान चलाकर अनाधिकृत यात्रियों व अनियमित गतिविधियों को रोकने के साथ विभिन्न आय के माध्यमों से अधिक आय अर्जन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
आगरा रेल डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। रेलवे यात्रियों को सुविधाएं देने के साथ-साथ आय बढ़ोतरी में भी जुटा हुआ है। प्रशस्ति ने कहा कि आगरा रेल मंडल यात्री भारी के साथ-साथ परिवहन, अनियमित यात्रा करने, बिना बुक किए गए सामान, गन्दगी फैलाने एवं धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगाकर करीब 52 हजार यात्रियों से रेलवे ने 3 करोड़ 35 लाख का राजस्व अर्जित किया है। 

Also Read