Mathura News : चोरी करने गए बदमाश की पिटाई से मौत, जानें कैसे हुई डरावनी वारदात...

UPT | चोरी करने गए बदमाश की पिटाई से मौत।

Sep 20, 2024 12:46

थाना फरह क्षेत्र में बाइक एजेंसी में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश की एजेंसी संचालक के जाग जाने पर आफत आ गई। एक चोर की जमकर धुनाई की गई, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही...

Mathura News : थाना फरह क्षेत्र में बाइक एजेंसी में चोरी के इरादे से घुसे बदमाश की एजेंसी संचालक के जाग जाने पर आफत आ गई। एक चोर की जमकर धुनाई की गई, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पहुंच गई। एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। मौके से एक चोर का मोबाइल फोन भी पुलिस को मिला है। 

ये है पूरा मामला
यह वारदात गुरुवार मध्य रात्रि की है। हाइवे किनारे स्थित बाइक एजेंसी में तीन चोरों ने प्रवेश किया। वहां मौजूद सुरेंद्र सिंह एजेंसी संचालक और उनके परिजन सोए हुए थे। चोरी के उद्देश्य से घुसे बदमाशों की आहट एजेंसी संचालक को हुई तो चोरों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गये और चोरों को पकड़ने लगे। एक चोर हाथ लग गया। उसकी जमकर पिटाई कर डाली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो चोर अधमरा हो चुका था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेक़िन हालात ज़्यादा खराब होने पर आगरा भेज दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

क्या कहती है पुलिस
एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि चोर बलदेव थाना क्षेत्र का रहने वाला महराज सिंह था। उसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा में भी मुकद्दमे दर्ज बताए गये हैं। शेष जो चोर मौके से भाग गये हैं, उनकी तलाश की जा रही है। एक चोर की जानकरी हुई है। वह फरह के गड़ाया गांव का है। उसके घर पर दबिश दी जा रही है। इस घटना में एजेंसी ओनर और कर्मचारी घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Also Read