मथुरा से बड़ी खबर : हिरासत से भागे बदमाश को पुलिस ने मार गिराया, वृद्धा के साथ दुष्कर्म का था आरोपी

UPT | हिरासत से भागा बदमाश एनकाउन्टर में ढेर।

Jun 01, 2024 10:28

जनपद पुलिस ने बीती रात्रि मुठभेड़ के दौरान वृद्ध महिला के साथ बलात्कार और लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर इनामिया बदमाश को मार गिराया है। मृतक बदमाश कल जिला अस्पताल से उपचार के...

Mathura News : जनपद पुलिस ने बीती रात्रि मुठभेड़ के दौरान वृद्ध महिला के साथ बलात्कार और लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर इनामिया बदमाश को मार गिराया है। मृतक बदमाश कल जिला अस्पताल से उपचार के दौरान चकमा देकर फरार हो गया था।

ये है पूरा मामला
दलोता के पास सेही रोड पर थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस हिरासत से भागे इनामी अपराधी मनोज उर्फ उत्तम को गोली लग गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इस बदमाश ने पिछले सप्ताह महावन क्षेत्र में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक 65 वर्षीय महिला के साथ खेत में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था और उसके साथ लूट भी की थी। महिला के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस बदमाश को बीते दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से यह शातिर चकमा देकर फरार हो गया था।

दुष्कर्म का आदी था आरोपी
सूत्रों का कहना है कि यह बदमाश महिला के साथ बलात्कार करने की घटनाओं का आदी था। इसके खिलाफ पूर्व समय में भी एक बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। बहुत से मामलों में इसके खिलाफ पुलिस थानों में लोगों ने लोक लाज के भय से सूचना भी दर्ज नहीं कराई थी।

Also Read