पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार : पहले ईंट से मारा फिर गला घोंटकर हत्या की, अवैध संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम 

UPT | हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद पीसी करते एसएसपी।

Oct 07, 2024 20:19

थाना राया क्षेत्र में महिला के शव की शिनाख्त के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला, जिसने अवैध सम्बन्धों के शक में पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया।

Mathura News : थाना राया पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसे अलीगढ़ मार्ग गांव गजू के पास से पकड़ा गया। आरोपी पति नरेश निवासी हरीरामपुर थाना इगलास अलीगढ़ है। जिसने अपनी पत्नी साधना की हत्या कर लाश को गांव भूड़री के बम्बा किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने 4 अक्टूबर को अज्ञात में शव बरामद किया। जब इसकी शिनाख्त की गई तो मामले की परतें खुलती गई। मृतक महिला के मायके पक्ष ने थाने में फ़ोटो और कपड़ो से पहचान की।फ़िर पुलिस को तहरीर देकर महिला के पति व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कराया।

आरोपी बोला समझाने पर नहीं मान रही थी पत्नी 
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पति से पूछताछ की तो बताया है कि उसकी पत्नी के मायके में किसी अन्य से नाजायज़ संबंध थे। समझाने पर पत्नी मान नहीं रही थी। इसीलिए मायके में रह रही पत्नी साधना को वह लेकर चला आया। उसे सभी तरह से समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो उस पर ईंट से प्रहार करते हुए और गर्दन दबाकर हत्या कर दी। घटना की किसी को खबर ना लगे जिसे लेकर शव  गांव भूड़री के समीप बम्बा सहारे बन्द पड़े मछली फार्म में फेंक कर चला गया।

 मृतक महिला के परिजनों के द्वारा दी गई तैयारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। और जिसमें नरेश के पिता अन्य लोग घटना में शामिल होना बताया गया तो उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है

Also Read