Mathura News : दबंगों ने युवक को मारी गोली, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

UPT | परिजन थाने पहुंचे

Jun 23, 2024 14:16

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में दबंगों ने बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे नाराज परिजनों ने थाने का ...

Mathura News : मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे नाराज परिजनों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

ये था मामला
रविवार को गांव हकीमपुर के दर्जनों लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर थाना हाईवे पहुंचे और हंगामा करने लगे। इन लोगों का आरोप था कि एक नामजद दबंग ने उनके बेटे मुकेश को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा पक्ष अब समझौते का दावा कर रहा है। इतना ही नहीं दबंगों ने फर्जी गोली चलाने के बाद खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा लिया और अब उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

झूठे मुकदमे में फंसाया
इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान सभी परिजन रविवार को हाईवे थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। परिजनों ने बताया कि दबंगों ने अपने आप को खुद ही छर्रे मारे हैं और एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी शिकायत लेकर सभी थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। 

धमकाया जा रहा
थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनका बेटा गांव में हो रही कथा में गया था और वहां बच्चों को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दबंगों ने युवक को गोली मार दी। तब से वह जिला अस्पताल में भर्ती है। लेकिन दबंग उल्टा उसे ही धमका रहे हैं। और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Also Read