Mathura News : घर में सो रहा था दामाद, कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

फ़ाइल फोटो | वीरेंद्र

Jun 20, 2024 16:19

थाना छाता क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लड़की पक्ष के लोगों ने अपने दामाद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद भागते हुए आरोपियों ने गाड़ी से एक गाय को टक्कर मार दी।

Mathura News : घर के बाहर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना छाता कोतवाली के तरौली जनूबी गांव की है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, पत्नी की बड़ी बहन (जेठानी) को हिरासत में लिया है। घटना के बाद भागते हुए आरोपियों ने गाड़ी से एक गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय की भी मौत हो गई। 

ये था मामला
तरौली जनूबी निवासी मृतक वीरेंद्र के पिता राजेंद्र ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार को उसके बेटे बीरेंद्र और बहू  कमलेश के बीच दिन में दो बार झगड़ा हो गया था। रात करीब 12 बजे बहू कमलेश और कमलेश की बड़ी बहन गुड़िया ने अपने भाई भूदेव, प्रभु और अपने पिता को फोन कर दिया। बताया कि वह, उसका बेटा वीरेंद्र व उसके भाई का लड़का प्रेमपाल घर के बाहर सो रहे थे। बुधवार रात 12 बजे बोलेरो में सवार होकर आए वीरेंद्र के ससुरालीजन व उनके साथियों ने वीरेंद्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बचाने आए भाई के लड़के प्रेमपाल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। वीरेंद्र को इलाज के लिए सिटी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी घटना के भागते हुए एक गाय को भी टक्कर मार गए। इससे गाय की मौके पर मौत हो गई। 

हो गई थी कहासुनी
मृतक के पिता की संपत्ति बंटवारे को लेकर पत्नी कमलेश से कहासुनी हो गई थी। इसमें वीरेंद्र ने कमलेश के साथ मारपीट कर दी थी। इससे गुस्साए वीरेंद्र के ससुरालीजनों ने वीरेंद्र पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने कमलेश व उसकी बड़ी बहन गुड़िया को हिरासत में लिया है। 10 वर्ष पूर्व वीरेंद्र व उसके बड़े भाई से दोनों बहनों की शादी हुई थी। मृतक को दो लड़की हैं।

Also Read