Mathura News : विधायक के घर में हिलोरें मार रहा बारिश का पानी, लेकिन मामला अपनी सरकार का है

UPT | विधायक के घर में भरा बारिश का पानी।

Jun 29, 2024 12:48

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी तीन लोक से न्यारी है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे बृजवासियों के लिये अब बरसात आफ़त बनकर बरस रही है। इंद्र देव इतने मेहरबान हुए कि कान्हा की नगरी जलमग्न कर...

Mathura News : भगवान श्रीकृष्ण की नगरी तीन लोक से न्यारी है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे बृजवासियों के लिये अब बरसात आफ़त बनकर बरस रही है। इंद्र देव इतने मेहरबान हुए कि कान्हा की नगरी जलमग्न कर दी। सुबह से हुई बरसात ने नगर निगम के इतजामों की पोल खोलकर रख दी। निगम के एसटीपी प्लांट पानी की अधिकता को देख हांफ गये। 

इन इलाकों में भरा पानी
शहर के नया बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली के नाले ओवर फ्लो हो गये। जिसका असर यह रहा कि वहां रहने वाले लोगों के घरों में पानी हिलोरें मारने लगा। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जब व्यवस्था ही धराशायी है तो बरसात का पानी विधायक के देहरी तक जा पहुंचा। घर के सामने नाले ओवर फ्लो हो गये। बलदेब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश जनता के मामलों को विधानसभा में उठाते देखे जाते हैं। लेक़िन, नगर निगम की अव्यवस्थाओं को लेकर वह भी कुछ नहीं कह पा रहे हैं। देखा जाये तो मामला अपनी सरकार का है।

हर साल बिगड़ते हैं शहर के हालात
शहर में जगह जगह हुए जलभराव के बीच राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इस पानी में कई चार पहिया और दोपहिया वाहन फंसे हुए हैं। रोडवेज वर्कशॉप तक पानी हिलोरें मार रहा है। यानी जिस ओर देखो, पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। देखा जाए तो यह कोई नया साल नहीं है, जो बरसात ने शहर के हालात बिगाड़ दिए। वर्षों से जलभराव के यही दृश्य देखने को मिलते हैं। लेक़िन, इस बार बरसात से ओवर फ्लो हुए नालों का पानी विधायक की चौखट तक पहुंच गया है, तो शायद अब कुछ अच्छा हो जाए। 
हो जाए।

Also Read