आगरा में रिश्ते कलंकित : चाचा ने भतीजी और भाभी को पीटा, बोला-मकान मेरे नाम कर दो वरना.....

UPT | हमले में घायल युवती।

Jun 27, 2024 20:26

आगरा में रिश्ते लगातार तार-तार हो रहे हैं। रिश्तों को कलंकित करने वालों को न ही रिश्ते की कोई फ़िक्र है और न ही समाज का। यही नहीं, समाज को शर्मसार करने वाले इन लोगों को कानून का भी कोई भय...

Short Highlights
  • घर में अकेला पाकर मां और बेटी को बुरी तरह मारा पीटा 
  • आरोपियों ने कहा कि अगर मकान हमारे नाम नहीं किया तो जान से मार देंगे।

 

Agra News : आगरा में रिश्ते लगातार तार-तार हो रहे हैं। रिश्तों को कलंकित करने वालों को न ही रिश्ते की कोई फ़िक्र है और न ही समाज का। यही नहीं, समाज को शर्मसार करने वाले इन लोगों को कानून का भी कोई भय नहीं है। एक दिन पूर्व ही थाना खंदौली से आगरा को कलंकित करने वाली खबर आई थी, जिसमें पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। अब थाना हरी पर्वत क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर रिश्तों को कलंकित करने के साथ-साथ जान से मारने का प्रयास किया गया है। पीड़ितों का आगरा पुलिस पर भी गंभीर आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस हमारी पीड़ा को नहीं सुन रही है।

क्या है पूरा मामला
जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर मां-बेटी को परिवार के सदस्य गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बेटी बुरी तरह रो रही थी। बेटी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह बुरी तरह लहूलुहान थी। बस एक ही बात कह रही थी कि हमें चाचा मार डालेंगे। मम्मी पापा को जान से मार देंगे। हम पर चाचा गंदी नियत रखते हैं। यह सुनकर चिकित्सक भी दंग और हैरान थे। बमुश्किल उसको चुप कराया। जब उत्तर प्रदेश टाइम्स ने पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि वह हरी पर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिवार में गमी का माहौल था। परिवार के सभी सदस्य गमी में पहुंचे हुए थे। तभी पीछे से चाचा ने हमला बोल दिया। मम्मी और मुझको बुरी तरह मारा पीटा। उसके हाथ में बहुत मोटा कड़ा था, जिससे वह लगातार वार कर रहा था। पीड़िता और उसकी मां की आंख पर बमुश्किल बची थी। दोनों का मुंह बुरी तरह सूजा हुआ था।  

मेरे पास आ जा
पीड़िता ने बताया कि चाचा की नीयत ख़राब है। वह मुझ पर बुरी नज़र रखता है। खुलेआम कहता है कि तुझे छोड़ूंगा नहीं। यही नहीं, चाचा ने खुलेआम चुनौती दी कि तेरे मम्मी-पापा को मार डालूंगा, नहीं तो मेरे पास आ जा। पीड़िता की बहन का कहना था चाचा हमारे मकान पर कब्जा करना चाहता है। हम चार बहनें हैं, सबसे बड़ी बहन पर बुरी नीयत रखता है। उन्होंने बताया कि चाचा आकाश, विशाल और विकास ने बुधवार को घर में घुसकर बुरी तरह मारा पीटा और लहूलुहान कर दिया। मां की तबियत तो बहुत ख़राब है। पीड़िता का कहना था कि पुलिस भी इस मामले में रुचि नहीं दिखा रही है। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों मां बेटी का उपचार किया और घर भेज दिया।

Also Read