Agra News : वैष्णो देवी के दर्शन को गया था परिवार, मकान सूना पाकर बदमाशों ने किया ये काम...

UPT | चोरी की घटना से दुखी महिला।

Jul 04, 2024 15:53

पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन में चोर सक्रिय हैं। सदर क्षेत्र की साऊथ रेलवे कॉलोनी में चोरों ने मकान में सन्नाटा देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार के लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे, तभी घर को...

Agra News : पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन में चोर सक्रिय हैं। सदर क्षेत्र की साऊथ रेलवे कॉलोनी में चोरों ने मकान में सन्नाटा देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार के लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे, तभी घर को सूना पाकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पड़ोसियों ने उन्हें घर में चोरी होने की सूचना दी और पुलिस को बुलाया। घर वापस लौटे परिवार ने देखा कि घर में रखी नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और मोबाइल गायब हैं। 

क्या है पूरा मामला
मामला सदर थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी का है। कॉलोनी के मकान नंबर 1009 में रवि सिसोदिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। रवि सिसोदिया अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर को सूना पाकर निशाना बना लिया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर घर में रखे दो मोबाइल, एक लैपटॉप, अलमारी में रखी 80 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Also Read