मोहब्बत नगरी में रिश्ते हो रहे कलंकित : नाबालिक बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म और मां ने दिया साथ, मुकदमा दर्ज

UPT | थाना खन्दौली

Jun 26, 2024 20:27

मोहब्बत की नगरी से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है, यहां पर थाना खंदौली के एक गांव में पिता नहीं अपनी मासूम नाबालिग बच्ची के साथ घिनौना कुकृत्य कर दिया, पिता द्वारा बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म में...

Agra News : ताजनगरी में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आने से पुलिस ही नहीं हर आम आदमी दंग और हैरान है। आगरा में पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। यही नहीं मां ने पिता का दुष्कर्म में पूरा साथ दिया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। मामले में चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, थाना खंदौल क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी नाबालिग़ बेटी के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना कुकृत्य कर दिया। यहां 14 वर्षीय किशोरी ने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां पर भी पिता का साथ देने का आरोप लगा रहा है। यही नहीं चाचा और दादी ने विरोध जताने पर उनके साथ मारपीट भी की गई।

चाचा की तहरीर पर केस दर्ज
मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पिता और मां घर से फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

Also Read