Agra News : थम नहीं रही पुलिसकर्मियों की दबंगई, अब एसओजी पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप 

UPT | युवक को जबरन ले जाती पुलिस और बचाती घर की महिलाएं।

Jun 27, 2024 16:26

आगरा पुलिस कमिश्नरी में विवाद और पुलिस एक दूसरे के पूरक होते दिखाई दे रहे हैं। महिला पुलिसकर्मियों के हेरेसमेंट का मामला हो या पुलिस द्वारा पीड़ितों को प्रताड़ित करने का मामला। पुलिसकर्मी हर जगह वर्दी का...

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी में विवाद और पुलिस एक दूसरे के पूरक होते दिखाई दे रहे हैं। महिला पुलिसकर्मियों के हेरेसमेंट का मामला हो या पुलिस द्वारा पीड़ितों को प्रताड़ित करने का मामला। पुलिसकर्मी हर जगह वर्दी का रौब दिखाते नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वॉयरल हो रहा है, जिसमें एसओजी की टीम पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि नशे की हालत में पुलिसकर्मी एक युवक को जबरन गाड़ी में डालने लगे, जिसका विरोध किया तो उन्होंने महिलाओं के साथ हाथापाई भी की। मामला थाना मलपुरा के मिढ़ाकुर का है। 

ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी जोन के थाना मलपुरा क्षेत्र अंतर्गत मिढ़ाकुर गांव में एसओजी की टीम दबिश देने पहुंची थी। वहां पर धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। बुधवार की देर शाम गांव में खुद को एसओजी बताकर 5-6 लोग पहुंचे। सबसे पहले एसओजी के लोगों ने घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर तोड़ दिया। एक युवक को जबरन गाड़ी में डालने लगे। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई की।किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं और युवतियां युवक को ले जाने से रोक रही हैं। इस पर खुद को एसओजी बताने वाली टीम उनके साथ हाथापाई करती है। 

ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं सीपी
पीड़ितों का कहना कि 5-6 लोग आए। सभी लोग नशे में थे। घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर तोड़ दिया। महिलाओं से अभद्रता की। जबरन बेटे को गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ितों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। पूरा मामला किरावली थाना क्षेत्र के मिढ़ाकुर से जुड़ा हुआ है। अब देखना होगा पुलिस आयुक्त इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करते हैं। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ इस समय पुलिसकर्मियों की लापरवाही, उनके द्वारा की जा रही अभद्रता एवं भ्रष्टाचार पर बेहद गंभीर है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। 

Also Read