Agra News :  शादी होने से दो दिन पहले मामला पहुंचा थाने, जानिए क्या है मामला

UPT | पुलिस कमिश्नरेट

Jul 11, 2024 18:16

सात फेरे लेने से दो दिन पहले एक युवती के सपने उस समय काफूर हो गए जब लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष से दहेज की मांग कर दी...

Agra News : सात फेरे लेने से दो दिन पहले एक युवती के सपने उस समय काफूर हो गए जब लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष से दहेज की मांग कर दी। अंतिम समय में दहेज की मांग कर लड़के पक्ष ने लड़की वालों को सकते में ला दिया। आनन - फानन में मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन वधू पक्ष कार्रवाई के बजाय अपने खर्च की वापसी पर जोर देने लगा। पुलिस की मध्यस्थता से मामला रफा दफा हो गया। अब किसी अन्य से वधू की शादी निर्धारित तारीख को ही संपन्न होगी।

मामला पहुंचा थाने
जानकारी के अनुसार, थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र निवासी एक युवती की बरात आने से महज दो दिन पहले टूट गई। आरोप है कि वर पक्ष ने अचानक दहेज की बड़ी मांग कर दी, जिसे पूरा करने में कन्या पक्ष असमर्थ था। मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद मुकदमा लिखे जाने की तैयारी हो गई। लेकिन लड़की वालों ने कानूनी कार्रवाई के बजाय अपना खर्च वापस लिए जाने पर जोर दिया और आनन-फानन में युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। अब पूर्व निर्धारित तिथि 12 जुलाई को ही दूसरा दूल्हा बरात लेकर पहुंचेगा। 

12 जुलाई को आनी थी बारात
युवती की शहर के एक क्षेत्र निवासी युवक के साथ विगत आठ जुलाई को ही सगाई-लग्न की रस्म पूरी हुई थी और विवाह के लिए 12 जुलाई की तिथि तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि अचानक लड़के वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी। मांग सुनकर कन्या पक्ष के लोग सकते में आ गए। बाद में पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कन्या पक्ष को उसका अधिकांश खर्चा वापस मिल गया। 

Also Read