श्रीकृष्ण की नगरी में पर्यटन को बढ़ावा : वृन्दावन और गोकुल के बीच यमुना में चलेंगे क्रूज, नाविकों को रोजी-रोटी की चिंता

UPT | नाविकों ने यमुना में क्रूज चलाने की योजना को रद्द करने की मांग उठाई।

Feb 10, 2024 17:50

वृंदावन से गोकुल के मध्य क्रूज चलाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और वॉटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमुना में क्रूज चलाने की योजना तैयार की है। लेकिन स्थानीय नाविकों को इससे...

Short Highlights
  • केंद्र एवं राज्य सरकार ब्रज क्षेत्र में वॉटर टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहती हैं
  • इसके लिये दुबई से एक क्रूज वृंदावन पहुंच चुका है
  • स्थानीय नाविकों ने अपनी रोजी-रोटी प्रभावित होने की आशंका जताई है
Mathura News (संवाददाता) : प्रदेश की योगी सरकार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये यमुना में क्रूज चलाने की योजना को मूर्त रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिये एक क्रूज वृंदावन पहुंच चुका है। लेकिन इसी बीच स्थानीय नाविकों ने अपनी रोजी-रोटी प्रभावित होने की आशंका जताई है और विरोध जताते हुए यमुना किनारे प्रदर्शन कर यमुना में क्रूज चलाने की योजना को रद्द करने की मांग उठाई है।

सरकार बृज पर्यटन बढ़ाने पर दे रही जोर
बताते चलें कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ब्रज क्षेत्र में वॉटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यमुना में क्रूज चलाने की योजना तैयार की है। जिसके तहत वृंदावन से गोकुल के मध्य क्रूज चलाए जाएंगे। क्रूज चलाने की योजना को मूर्त रूप देने से पूर्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा अनुबंधित कंपनी द्वारा दुबई से एक क्रूज मंगाया गया है, जो वृंदावन पहुंच चुका है जल्द ही इसका यमुना में ट्रायल कराया जाएगा।

ख़तरे में पड़ी नाविकों की रोटी
वहीं दूसरी ओर स्थानीय नाविकों ने सरकार की क्रूज चलाने की योजना से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ने की आशंका जताई है। स्थानीय नाविकों द्वारा शुक्रवार को यमुना किनारे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यमुना में क्रूज चलाने की योजना को रद्द किए जाने की मांग की। नाविकों का कहना है कि स्थानीय नाविक हमेशा से यमुना में नाव और मोटर बोट चलाते रहे हैं। हमें इस रोजगार से दूर ना किया जाए। अन्यथा वह सभी बेरोजगार हो जाएंगे। जिससे उनके परिवार का पालन पोषण भी मुश्किल हो जाएगा।

Also Read