Hathras News : शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद, पति ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर चौंक जाएंगे...

UPT | युवक की मौत से गमजदा परिजन।

Oct 25, 2024 00:20

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक नशे का आदी था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। गुरुवार को घर में शव में फंदे से लटका होने...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक नशे का आदी था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। गुरुवार को घर में शव में फंदे से लटका होने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये है पूरा मामला
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला निवासी 35 वर्षीय गब्बर गांव में खेती-बाड़ी करता था। युवक मदिरा पीने का आदी था। इसी बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। बुधवार की देर रात भी उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पड़ताल कर रही पुलिस
सुबह जब परिवार के लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read