एटा से बड़ी खबर : पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, कोचिंग संचालक सहित 15 गिरफ्तार

UPT | पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी

Feb 17, 2024 14:09

एटा से सामने आई खबर के अनुसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई के दौरान एक कोच‍िंग संचालक सह‍ित 15 आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। वहीं इनके कब्‍जे से दो लाख रुपये भी बरामद क‍िये गए हैं...

Short Highlights
  • कड़ी सुरक्षा के दौरान परीक्षा में खेल करने का प्रयास
  • करीब 2 लाख रुपये भी बरामद किए गए
  • परीक्षा पर तीसरी आंख से भी नजर रखी गई
Etah News : एटा जिले से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूपी में जहां पुल‍ि‍स भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम क‍िए गए हैं, वहीं सेंध लगाने वाले भी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में यहां परीक्षा के दौरान सेंध लगाने की कोशिश करने वाले एक कोच‍िंग संचालक सहित कई मुन्‍ना भाई पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पूरे प्रदेश में 17 फरवरी से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। ज‍िससे पहले सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए। परीक्षा पर खुफ‍िया नजर के साथ तीसरी आंख की भी नजर रखी गई। इसके बावजूद परीक्षा में धांधली करने वाले अपने कारनामों से बाज नहीं आए। एटा से सामने आई खबर के अनुसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई के दौरान एक कोच‍िंग संचालक सह‍ित 15 आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है। वहीं इनके कब्‍जे से दो लाख रुपये भी बरामद क‍िये गए हैं। इनके बारे में और भी छानबीन की जा रही है।

बड़ा खेल करने की थी तैयारी
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एटा सहित कई अन्‍य ज‍िलों में भी खेल करने की तैयारी में थे। पुल‍िस के अनुसार इस मामले में एक कोचिंग संचालक सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 02 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। बताया गया क‍ि ये सभी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल करने वाले थे। बताया गया क‍ि एसपी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने इन सभी को ग‍िरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। फ‍िलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ज‍िसके बाद पता चलेगा कि आखिर इनके तार कहां तक जुड़े हैं। वहीं सामने आया है क‍ि ग‍िरफ्तार क‍िए गए सभी आरोपी जनपद एटा, कासगंज, मैनपुरी के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलाइंस टीम ने की है। वहीं माना जा रहा है क‍ि आसपास के सभी ज‍िलों में इस तरह के गैंग सक्र‍िय हो सकते हैं। ज‍िनकी तलाश में पुल‍िस जुट गई है।

इन जिलों से भी सामने आए मामले
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, बिजनौर से भी कई गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये गैंग यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी करने की प्लानिंग में थे। इसके लिए 4 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये तक में सौदा तय किया जा रहा था।

Also Read