कासगंज में गृह मंत्री अमित शाह : विपक्षी दलों पर साधा निशाना, राम मंदिर का मुद्दा उठाकर वोट मांगे

UPT | कासगंज में गृह मंत्री अमित शाह

Apr 28, 2024 16:45

कासगंज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है...

Kasganj News : कासगंज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए और रामजन्मभूमि मुद्दे पर दोहरी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है।

सपा और बसपा पर लगाया आरोप
शाह ने कहा, "एक तरफ कारसेवकों पर गोलियां चलाई जा रही थीं, दूसरी तरफ भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण करवाने वाले थे। इस पवित्र कार्य के लिए सभी विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था लेकिन उनमें से किसी ने भी शिरकत नहीं की।" उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा

ने अयोध्या मामले में राजनीति की और दोहरी नीतियां अपनायीं। उन्होंने आगे कहा, "क्या आप उन्हीं लोगों को वोट देंगे जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं? क्या आप उन लोगों को वोट देंगे जो भगवान श्रीराम का अपमान करते रहे हैं?"

कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि यह पार्टी पिछड़े वर्गों और ओबीसी समुदाय की विरोधी रही है। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही सभी वर्गों और समुदायों का सम्मान करने वाली पार्टी है। गृहमंत्री ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरी है और विकास की गति तेज हुई है।

अमित शाह के साथ ये नेता भी मौजूद
इस जनसभा के दौरान अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। यह जनसभा 2024 के आम चुनावों से पहले भाजपा की बड़ी रणनीति का हिस्सा थी, जिसके जरिए वह यूपी में एक बार फिर बड़ी संख्या में लोकसभा सीट हासिल करना चाहती है।

Also Read