Aligarh News :  नगर निगम के छापे से हड़कंप, प्रतिबंधित पालिथीन पकड़ने का विरोध, पढ़िये क्या है प्लान... 

UPT | कार्रवाई में पकड़ी गई पालिथीन

Feb 19, 2024 18:23

अलीगढ़ में पॉलिथीन के गोदाम पर नगर निगम ने छापा मारा है। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पालिथीन मिली है। घटना थाना देहली गेट के कनवरीगंज और छिपैटी इलाके की है।

Short Highlights
  • नगर निगम  शहर को  पॉलिथीन मुक्त बना रहा है 
  • व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा 
Aligarh News : अलीगढ़ में पॉलिथीन के गोदाम पर नगर निगम ने छापा मारा है। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पालिथीन मिली है। घटना थाना देहली गेट के कनवरीगंज और छिपैटी इलाके की है। शासन के आदेश पर पालिथीन प्रतिबंध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया। व्यापारियों का कहना है कि जहां से पालीथीन आ रही है, वहां कार्रवाई करें।

शहर को पॉलिथीन मुक्त बना रहा है नगर निगम 
प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन को जड़ से खत्म करने के लिए नगर निगम अभियान चला जा रहा है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। साथ ही लोगों को प्लास्टिक कैरी बैग का बहिष्कार करने के प्रति लोगों को जागरूकता करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पॉलिथीन से मुक्त बनाने की कवायद की जा रही है। 

व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा 
सोमवार को नगर निगम की टीम ने छपैटी व कनवरीगंज में अवैध प्लास्टिक गोदाम पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को ज़ब्त किया है। ज़ब्त पॉलिथीन को नष्ट करने की बात कही गई है। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, क्रय, विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। नगर निगम शहर को प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Also Read