लोकसभा चुनाव 2024 : जाट वोटों में सेंध लगाने की तैयारी, सत्यपाल मलिक को अलीगढ़ से टिकट दे सकती है सपा

UPT | सत्यपाल मलिक को अलीगढ़ से टिकट दे सकती है सपा

Mar 03, 2024 17:23

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्यपाल मलिक को अलीगढ़ से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। अखिलेश की नजर फिलहाल जाटलैंड में पकड़ बनाने पर है।

Short Highlights
  • सत्यपाल मलिक को मिला ऑफर
  • अलीगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव
  • सपा प्रमुख ने दिया ऑफर
New Delhi : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां कमर कस कर तैयार हो गई हैं। भाजपा ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। समाजवादी पार्टी ने पहले ही कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि सपा अलीगढ़ से पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को टिकट दे सकती है।

जाट वोटों पर सपा की नजर
समाजवादी पार्टी की नजर पश्चिमी यूपी के जाट वोटों पर है। जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल के एनडीए में शामिल हो जाने के बाद से ही पश्चिम यूपी में सपा की स्थिति थोड़ी डवां-डोल हो गई थी। लेकिन अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाट लैंड में रालोद के वोटों में सेंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सत्यपाल मलिक जाट कम्युनिटी से आते हैं। ऐसे में सपा उनके जरिए जाट वोटों को साधने की तैयारी कर रही है।

अलीगढ़ के सांसद रह चुके हैं सत्यपाल मलिक
सत्यपाल मलिक अलीगढ़ लोकसभा सीट से 1989 में सांसद रह चुके है। वह जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे। उनके ही कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया था। नवंबर 2021 में वह ग्लोबल जाट शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के विरोध को लेकर सरकार पर निशाना भा साधा था।

सीबीआई ने डाली थी ठिकानों पर रेड
सीबीआई ने बीते महीने किरु हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट एक प्राइवेट कंपनी को देने के दौरान कथित धांधली के आरोपों के बाद केस दर्ज करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें सत्यपाल मलिक का घर भी शामिल था। वह एक इंटरव्यू के दौरान पुलवामा हमले के दौरान मोदी सरकार पर आरोप लगाकर चर्चा में आए थे।

Also Read