हाथरस में ऑपरेशन लगंड़ा : मुठभेड़ में एक बदमाश जख्मी, पशु चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार...

UPT | पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।

Sep 18, 2024 12:16

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस की पशु चोरी के आरोपियों से  मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। अन्य दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घायल बदमाश को...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस की पशु चोरी के आरोपियों से  मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। अन्य दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

ये है पूरा मामला
थाना हाथरस जंक्शन के चन्दनपुर गांव में कुछ दिन पूर्व रात में प्रमोद कुमार के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुस आए और पशु खोलकर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने प्रमोद के साथ मारपीट कर दी। उसी दिन गांव वाहनपुर में भी बदमाशों ने धर्मेंद्र और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और पशु चोरी करने का प्रयास किया था।

कई दिनों से ही तलाश
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। देर रात थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की गांव वाहनपुर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश कलुआ उर्फ भेली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने रात में उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

शातिर अपराधी हैं बदमाश
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के नाम कलुआ उर्फ भेली, बांके और बादशाद शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने तमंचे, चाकू और रस्सी बरामद की है। ये तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read