Hathras News : मेले में हवाई झूले पर लड़की की वीडियो बनाई, बाद में युवक पर थप्पड़ों की बरसात... 

UPT | युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस।

Sep 18, 2024 13:00

यूपी के हाथरस जिले के मेला श्री दाऊजी महाराज में इस समय भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ में रोजाना विवाद भी हो रहे हैं। झूला झूलने के दौरान एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से एक लड़की का वीडियो बनाने की...

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले के मेला श्री दाऊजी महाराज में इस समय भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ में रोजाना विवाद भी हो रहे हैं। झूला झूलने के दौरान एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से एक लड़की का वीडियो बनाने की कोशिश की। लड़की के परिजनों ने इस पर नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर वहां विवाद खड़ा हो गया। पहले तो कहासुनी हुई और फिर इस लड़की ने युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये है पूरा मामला
मेला श्री दाऊजी महाराज में इस समय रोजाना हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। काफी खेल तमाशा वाले भी मेले में आए हैं। मेले में आपस में विवाद भी हो रहे हैं। झूला झूलने के दौरान मेला श्री दाऊजी महाराज में एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से एक लड़की का वीडियो बनाने की कोशिश की। लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। उनका युवक से विवाद हो गया।

युवक को ले गई पुलिस
पहले तो वहां कहासुनी हुई और उसके बाद इस लड़की ने युवक के गाल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इससे वहां और ज्यादा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस इस युवक को पकड़कर वहां से अपने साथ ले गई और इसके बाद मामला शांत हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read