एटा
ऑथर Lekhchand

एटा से चौंकाने वाला वीडियो : डीजे पर डांस करते हुए अचानक गिरा किशोर, पलभर में बदल गया माहौल

UPT | वायरल वीडियो

Mar 08, 2024 15:06

एटा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें डीजे पर नाचते-नाचते एक किशोर अचानक गिर गया और फिर कुछ ऐसा हुआ कि...

Etah News : एटा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें डीजे पर नाचते-नाचते एक किशोर अचानक गिर गया और फिर कुछ ऐसा हुआ कि लोग सदमे में आ गए। जहां माहौल खुशी का था, सब डीजे पर नाच रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में माहौल मातम में बदल गया। आनन-फानन में युवक को डॉक्टर के पास भी ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर  दिया।

डीजे पर कर रहा था डांस
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एटा के सराय मुबारकपुर का बताया जा रहा है। अपने भाई की शादी से पहले कार्यक्रम में  15 साल का सुधीर डीजे पर डांस कर रहा था। अगले दिन भाई की बारात मैनपुरी के भोगांव में जानी थी। माहौल खुशी का था और रिश्तेदार भी नाचने-गाने में लगे हुए थे। डीजे की धुन पर नाचते नाचते अचानक सुधीर नीचे गिर जाता है। उसके नीचे गिरने के बाद वहां मौजूद अन्य युवक समझ नहीं पाते कि आखिर उसके साथ हुआ क्या था। उसे उठाने की कोशिश की जाती है और फिर कुछ ही देर में खुशी का पूरा माहौल मातम में बदल जाता है। आनन-फानन में सुधीर को उसके परिजन डॉक्टर के पास ले जाते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

वीडियो हो रहा वायरल  
बताया गया कि डॉक्टर ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शादी की खुशी का यह माहौल गम में तब्दील हो गया। वहीं पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। इस मामले में डॉक्टर के अनुसार सुधीर की मौत हार्ट अटैक से हो सकती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी के सवाल एक बार फिर खड़े हो रहे हैं आखिर यह हो क्या रहा है। कोई नाचते गाते गिरकर मर रहा है, तो कोई बैठे-बैठे और कोई तो घूमते, खाते हुए ही दुनिया से चला जा रहा है। सभी मामलों में होने वाली मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आ रहा है। कम उम्र में पहले तो हार्ट अटैक नहीं हुआ करते थे, तो फिर अब ऐसा क्या हुआ जो बहुत ही कम उम्र में लोगों की मौत हो रही है।

Also Read