अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी : रामनगरी में इस बार दिवाली पर त्रेता युग की होगी अनुभूति, भव्य मंचों का किया जा रहा निर्माण

UPT | अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी :

Oct 21, 2024 18:29

इस साल अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव पहले से अधिक भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने वाला यह आठवां दीपोत्सव त्रेता युग...

Ayodhya News : इस साल अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव पहले से अधिक भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने वाला यह आठवां दीपोत्सव त्रेता युग की अनुभूति कराने के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। 28 से 30 अक्टूबर के बीच होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें आधुनिक तकनीक के सहारे अयोध्या को भगवान श्रीराम के समय की पवित्रता और आध्यात्मिकता से सजाया जाएगा।

श्रद्धालु त्रेता युग की देखेंगे झलक
सांस्कृतिक मंचों पर त्रेता युग की झलक संस्कृति विभाग द्वारा 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों का निर्माण किया जा रहा है। इन मंचों में तीन बड़े और सात छोटे मंच शामिल हैं, जहां रामायण की कहानियों को आधुनिक तकनीक के सहारे प्रस्तुत किया जाएगा। प्रमुख स्थलों में रामकथा पार्क, गुप्तार घाट, और नया घाट शामिल हैं, जहां श्रद्धालु त्रेता युग की झलक देख सकेंगे। रामकथा पार्क में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जो रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेगी।



जलाए जाएंगे लाखों दिए
दीपों से जगमगाएगा अयोध्या राम की पैड़ी को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां लाखों दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों की भी विशेष रूप से सजावट की जा रही है, ताकि श्रद्धालु एक अद्वितीय आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर सकें। अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर विशेष सजावट अयोध्या से लखनऊ तक के मार्ग को रामायण से जुड़े प्रसंगों की झलकियों से सजाया जा रहा है। ताकि इस आयोजन को और भव्य रूप दिया जा सके।

मंदिर बनने के बाद पहला दीपोत्सव
दीपोत्सव राम मंदिर में भगवान श्रीराम के विराजमान होने के बाद पहला दीपोत्सव होगा। इस वजह से इस आयोजन की महत्ता और बढ़ गई है। योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या को त्रेता युग का स्वरूप देने का यह भव्य प्रयास श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय अनुभव साबित होगा।

Also Read