अयोध्या में मुख्यमंत्री : मिल्कीपुर में सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- जिन्होंने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचा वे लगा रहे जमीन घोटाले का आरोप

UPT | मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

Sep 19, 2024 18:30

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव रहे वहीं विकास परियोजनाओं का जिक्र किया।

Short Highlights
  • भूमाफियाओं पर कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ : सीएम
  • मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं की दी सौगात 

Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव रहे वहीं विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। साथ ही एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।  जिसमें कई परियोजनाओं की आधार शिला रखी तो कई का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से करोड़ों राम भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है। आज भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचने का काम किया है वे आज अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या को एक हजार चार करोड़ 74 लाख 63 हजार की कुल 83 परियोजनाओं की सौगात देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यूपी में बने सुरक्षा और विकास के माहौल का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेश के लिए 40 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं।

सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को दी है सरकारी नौकरी दी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो। अयोध्या के दीपोत्सव से सपा के मुखिया और पाकिस्तान को तकलीफ होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव से रामभक्तों को खुशी होती है पर इससे सिर्फ दो लोगों को तकलीफ होती है एक सपा के मुखिया को दूसरे पाकिस्तान को। क्योंकि पाकिस्तान को पता है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दिया मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने की सामर्थ्य भी रखता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव से सपा को इसलिए तकलीफ होती है क्योंकि ये अंधेरे में रहने के अभ्यस्त हैं क्योंकि अंधेरे में ही डकैती डालने का काम करते हैं।

बबुआ पहले कमरे से बाहर नहीं निकलता था, दोपहर 12 बजे सोकर उठता था 
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी माफिया होगा वह सपा से जरूर जुड़ा हुआ था। सपा सरकार में दुर्गा पूजा में अयोध्या में दंगा हुआ। अयोध्या की देवकाली मंदिर में मूर्ति चोरी हुई। इसके लिए मुझे अयोध्या आकर आंदोलन करना पड़ा था। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो गौ हत्या होती थी। सपा मुखिया पर सीएम योगी ने कहा कि बबुआ पहले कमरे से बाहर नहीं निकलता था। दोपहर 12 बजे सोकर उठता था। इशारों में बताया कि कुछ लोगों को हरे रामा हरे कृष्ण की धुन पसंद नहीं थी। अपनी सरकार का गुणगान भी मुख्यमंत्री ने किया। कहा कि

जब अच्छी सरकार होती है तो विकास लेकर आती है। अच्छी सरकार होती है तो सुरक्षा मिलती है। 2017 से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। गांव-गांव और मजरों में बिजली और पानी पहुंचाया है। गरीब अपना त्योहार हर्षोल्लास से मनाएं होली और दीपावली में फ्री गैस सिलेंडर दे रहे हैं। आज 15 करोड़ जनता को फ्री में राशन मिल रहा है। 2017 से पहले नहीं मिलता था। बल्कि पहले सरकारी राशन सपा के गुंडे खा जाते थे।

Also Read